राजस्थान सैकण्डरी बोर्ड परीक्षा मे स्टेट टाँपर सुमित वैष्णव को महासभा करेंगी सम्मानित।
===
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव ) राजस्थान सैकण्डरी बोर्ड परीक्षा मे स्टेट टाँपर आने वाले सुमित वैष्णव पुत्र ओमप्रकाश वैष्णव को अखिल भारतीय वैष्णव ब्राह्मण महासभा अजमेर 51000/ हजार रुपये देकर करेगा सम्मानित। अखिल भारतीय वैष्णव ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्याम सुन्दर वैष्णव हरिद्वार ने बताया की सुमित वैष्णव पुत्र ओमप्रकाश वैष्णव निवासी खतौली ने दसवीं कक्षा (राजस्थान सैकण्डरी बोर्ड )में वैष्णव समाज में प्रथम स्थान 99.17 प्रतिशत अंक प्राप्त कर वैष्णव समाज एवं परिवार का नाम रोशन किया। सुमित ने पूरे राजस्थान में समाज का नाम ऊंचा किया है। इसके लिए वैष्णव समाज को आप एवं आपके परिवार पर गर्व है अखिल भारतीय वैष्णव ब्राह्मण महासभा शिक्षा निधि, युवा महासभा, महिला प्रकोष्ठ, (चतु सम्प्रदाय ) अजमेर की ओर से उनका भारतवर्ष में पहली बार आगामी 16 जून 2026 को आयोजित शैक्षणिक सम्मेलन किशनगढ़ अजमेर में 51000/- रुपए उपहार देकर सम्मानित किया जाएगा। साथ में पूरे परिवार को भी सम्मानित किया जाएगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष वैष्णव हरिद्वार ने कहा की, हम चाहते हैं कि समाज में ऐसे आयोजन कर समाज में संस्कार, शिक्षा रोजगार हेतु विशेष अभियान चलाया जाये ताकि समाज में कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित नहीं रहें । समाज के आर्थिक दृष्टि से कमजोर मेघावी बच्चों का सर्वे कर उनको उच्च शिक्षा के लिए आर्थिक सहायता दी जावें एवं छोटे बच्चे जो आर्थिक दृष्टि से कमजोर परिवारों से हैं उनको समाज के भामाशाह गोद लें। इस मुहिम में समाज के शिक्षक आगे आकर गांव गांव, शहर शहर तहसील एवं ज़िले स्तर पर सर्वे कर नाम उपलब्ध कराए हम हर तहसील स्तर पर कार्यकर्ताओं की टीम तैयार कर इस योजना को सफल बनायेंगे।
राजस्थान सैकण्डरी बोर्ड परीक्षा मे स्टेट टाँपर सुमित वैष्णव को महासभा करेंगी सम्मानित।
Leave a comment
Leave a comment


