शहीदों के आदर्शों पर चलकर राष्ट्र निर्माण में योगदान दें युवा : डॉ. कुमावत
मोनू सुरेश छीपा। द वॉयस ऑफ राजस्थान
शाहपुरा। शाहपुरा की पावन धरती के वीर सपूत अमर शहीद की 133वीं जयंती के अवसर पर युवाओं द्वारा शहीद वंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित करते हुए साहित्यकार ने कहा कि राष्ट्रीय विचारों से जुड़कर देश की शक्ति बनना ही शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
उन्होंने कहा कि शाहपुरा की धरती के लाड़ले सपूत अमर शहीद कुंवर प्रताप सिंह बारहठ ऐसे विरले व्यक्तित्व थे, जिन्होंने अपने काका के साथ मिलकर अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिला दी थी। उन्होंने चांदनी चौक में लॉर्ड हार्डिंग पर बम फेंककर अपने अदम्य साहस और देशभक्ति का परिचय दिया।
डॉ. कुमावत ने कहा कि क्रांतिकारियों ने अपना सर्वस्व बलिदान कर देश को आजादी दिलाई, इसलिए उस आजादी को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए प्रत्येक नागरिक में “देश प्रथम” का भाव होना आवश्यक है। उन्होंने युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि राष्ट्रवादी विचारधारा से जुड़कर देशहित में कार्य करना ही शहीदों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
कार्यक्रम के संयोजक समाजसेवी ने बताया कि विवेकानंद लाइब्रेरी के युवा साथियों के सहयोग से शहीद वंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम को शिक्षक , पार्षद , कैलाश धाकड़, सुरेश घूसर एवं शिक्षक ने भी संबोधित किया।
इस अवसर पर बसंत कुमार वैष्णव, हर्षित सिंह जाड़ावत, विक्रम सैनी, विकास सेन, गजानंद सुवालका, कमलेश कुमावत, जीवराज गुर्जर, पंकज खारोल, मोहन, दिनेश, लोकेश, धर्मराज, कमलेश, हंसराज, रामेश्वर एवं महावीर धाकड़ सहित अनेक लोगों ने उपस्थित होकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।


