नवनियुक्त नगर कांग्रेस अध्यक्ष महावीर लड्ढा का भव्य स्वागत एवं सम्मान
राम किशन वैष्णव। द वॉयस ऑफ राजस्थान
गुलाबपुरा। आज दिनांक 24 मई 2026 रविवार को प्रातः 10 बजे हुरड़ा रोड स्थित मदरसा में नवनियुक्त गुलाबपुरा नगर कांग्रेस अध्यक्ष महावीर लड्ढा के सम्मान में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुस्लिम समाज सहित कांग्रेस पार्टी के अनेक गणमान्य नागरिक एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
नवनियुक्त अध्यक्ष महावीर लड्ढा का ढोल-नगाड़ों एवं जोरदार नारों के साथ स्वागत एवं सम्मान किया गया। कार्यक्रम स्थल पर काफू संख्या में लोगों की उपस्थिति ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के उत्साह और जोश को दर्शाया।
इस अवसर पर उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि महावीर लड्ढा के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी को नई मजबूती मिलेगी तथा आने वाले समय में संगठन और अधिक सक्रिय होकर जनहित के कार्य करेगा। कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।
कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर पार्टी को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।


