भानपुरा पीठ के जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी ज्ञानानंद तीर्थ 25 मई को भीलवाड़ा आएंगे
सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, विभिन्न जिलों में अलर्ट जारी
मोनू सुरेश छीपा। द वॉयस ऑफ राजस्थान
भीलवाड़ा, 24 मई।
का राजस्थान के जिले में आगामी प्रवास कार्यक्रम निर्धारित हो गया है। उनके दौरे को देखते हुए मध्यप्रदेश, राजस्थान एवं उत्तरप्रदेश के गृह विभाग तथा पुलिस महानिदेशक स्तर पर सुरक्षा व्यवस्था और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश जारी किए गए हैं।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी ज्ञानानंद तीर्थ जी महाराज 25 मई को अलीगढ़ जनपद के असरौई क्षेत्र से कार द्वारा भीलवाड़ा के लिए प्रस्थान करेंगे। देर रात्रि तक उनके भीलवाड़ा पहुंचने की संभावना है। प्रवास के दौरान वे कॉन्ट्रैक्टर ओमप्रकाश सेन के आटूण रोड स्थित ‘कमला पाम विला’ नंबर 50-51 में ठहरेंगे। उनका यह प्रवास कार्यक्रम 31 मई 2026 तक जारी रहेगा।
प्रवास के दौरान 26 मई से 30 मई तक वे हरि शेवा उदासीन आश्रम सनातन मंदिर में आयोजित भक्तमाल कथा में प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से 6 बजे तक प्रवचन देंगे। यह आयोजन के सानिध्य में आयोजित किया जा रहा है।
इसके अतिरिक्त जगद्गुरु शंकराचार्य भीलवाड़ा जिले में आयोजित विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों में भी भाग लेंगे। प्रवास अवधि में उनके आवागमन हेतु उसी वाहन का उपयोग किया जाएगा तथा प्रतिदिन रात्रि विश्राम कमला पाम विला, आटूण रोड पर रहेगा।
राज्य विशेष शाखा राजस्थान ने शंकराचार्य जी की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एस्कॉर्ट श्रेणी की सुरक्षा एवं राजकीय सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश जारी किए हैं। इसके तहत , , , , , , , , एवं के जिला प्रशासन एवं पुलिस अधीक्षकों को अलर्ट रहने तथा आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए सूचना प्रेषित की गई है।


