श्रीविश्वकर्मा मंदिर में निशुल्क हेल्थ परामर्श एवं जांच शिविर, 105 रोगी लाभान्वित
रामकिशन वैष्णव। द वॉयस ऑफ राजस्थान
गुलाबपुरा। कल्याणकारी जीवन शक्ति फाउंडेशन एवं नवजीवन नशा मुक्ति केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को श्री विश्वकर्मा मंदिर बस स्टैंड विजयनगर (ब्यावर) धर्मशाला में निशुल्क हेल्थ परामर्श एवं जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में आयुर्वेदाचार्य डॉ. त्रिलोक चंद जांगिड़ द्वारा 105 रोगियों की स्वास्थ्य जांच कर आवश्यक परामर्श दिया गया।
शिविर का शुभारंभ महंत घनश्याम दास जी महाराज 27 मिल विजयनगर, मंशापूर्ण बालाजी मंदिर एवं विश्वकर्मा मंदिर के पंडित जी द्वारा फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर संत-महात्माओं एवं बाहर से पधारे आयुर्वेद चिकित्सक डॉ. त्रिलोक चंद जांगिड़ का स्वागत एवं सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में मंदिर अध्यक्ष रामलाल कुलरिया, पूर्व मंदिर अध्यक्ष रामलाल असालिया, बालचंद बराणियां, जगदीश हर्षवाल, कैलाश सिदड़, रमेश हर्षवाल, गजानन कंप्यूटर, शिव प्रसाद असालिया, राजू कुलरिया, अजय शर्मा, विष्णु असालिया, श्रीकिशन जांगिड़ (जिला अध्यक्ष, ब्यावर महासभा), राधेश्याम बुडल, सुभाष जांगिड़, रामपाल बुडल एवं शिवराज जांगिड़ (महासभा राजस्थान प्रदेश उपाध्यक्ष) सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।


