*केंद्र की मोदी सरकार के 12 साल पूर्ण, भाजपा मनाएगी विश्वास, विकास और जनकल्याण का जश्न*
*21 जून तक आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की बैठक में बनाई रणनीति*
✍️ *मोनू सुरेश छीपा।द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141*
भीलवाड़ा, 8 जून। भाजपा प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के ऐतिहासिक एवं सफलतम 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जिला भाजपा संगठन 21 जून तक विश्वास, विकास और जनकल्याण के संदेश के साथ जिले भर में जश्न मनाएगी। विभिन्न आयोजनों की तैयारियों के लिए जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा की अध्यक्षता में जिला कार्यालय पर बैठक आयोजित हुई।
जिला प्रवक्ता अंकुर बोरदिया ने बताया कि बैठक में जिलाध्यक्ष मेवाड़ा ने बताया कि 21 जून तक एक पेड़ मां के नाम, विशेष जनसंपर्क अभियान, मीडिया संवाद, जन कल्याण शिविर, विकसित भारत संकल्प सम्मेलन, मोदी सरकार की उपलब्धियों की प्रदर्शनी, प्राकृतिक खेती कार्यशाला सहित अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में विशिष्ट आयोजन जैसे अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिला मुख्यालय से लेकर उपखण्ड स्तर तक आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में जिले के बूथ स्तर तक के हजारों कार्यकर्ता अपनी सहभागिता निभाएंगे। उन्होंने बताया कि विभिन्न कार्यक्रमों के सफल क्रियान्वयन के लिए जिला उपाध्यक्ष कुलदीप शर्मा के जिला संयोजन में 17 सदस्यीय संचालन समिति गठित की गई है।
बैठक में जिला महामंत्री अविनाश जीनगर, प्रहलाद त्रिपाठी सहित संचालन समिति से कुलदीप शर्मा, अशोक तलाईच, अंकुर बोरदिया, मनोज बुलानी, शशांक बिड़ला, अनिल सिंह जादौन, अभिश्रुता सोलंकी, रागिनी गुप्ता, शंकरलाल जाट, सावन दिया, यशोवर्धन सेन, लव कुमार जोशी, पंकज प्रजापत, जगदीश गुर्जर, धवल शर्मा उपस्थित रहे।


