विप्र महाकुंभ को लेकर बैठक आयोजित, तैयारियों को अंतिम रूप देने पर हुई चर्चा
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव)। विप्र फाउंडेशन जॉन वन एफ के तत्वावधान में आगामी 17 जून को बिजयनगर में आयोजित होने वाले विप्र महाकुंभ एवं प्रतिस्थापना समारोह की तैयारियों को लेकर सार्वजनिक धर्मशाला में बैठक आयोजित की गई। बैठक जॉन अध्यक्ष नवीन शर्मा के सानिध्य में सम्पन्न हुई, जिसमें आयोजन की रूपरेखा एवं विभिन्न व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में बताया गया कि कार्यक्रम में परम पूज्य स्वामी प्रखर जी महाराज का सानिध्य प्राप्त होगा। महाकुंभ के दौरान 7 वर्ष से अधिक आयु के बच्चों का यज्ञोपवीत संस्कार विद्वान पंडितों द्वारा वैदिक रीति-रिवाजों के अनुसार सम्पन्न कराया जाएगा।
आयोजन के अंतर्गत 5000 महिलाओं की विशाल कलश शोभायात्रा आकर्षण का केंद्र रहेगी। इसके अलावा कार्यक्रम के समापन पर महाआरती एवं ब्रह्मभोज का भी आयोजन किया जाएगा।
बैठक में उपस्थित विप्र बंधुओं ने कार्यक्रम को भव्य एवं सफल बनाने का संकल्प लिया तथा विभिन्न जिम्मेदारियों का निर्धारण किया गया।
इस अवसर पर नवीन शर्मा, महेंद्र, गोविंद, मधुसूदन पारीक, कमल शर्मा, गोवर्धन पारीक, राजेंद्र जोशी, सुधीर शर्मा, दिनेश शर्मा, विनोद त्रिपाठी, विनोद पुरोहित, आशीष दाधीच, पवन सिखवाल, मनोज आसोपा, अरुण, सत्यनारायण, श्याम सुंदर पाराशर, श्रवण सहित बड़ी संख्या में विप्र समाज के लोग उपस्थित रहे।
— मोनू सुरेश छीपा
द वॉयस ऑफ राजस्थान


