मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण: भाजपा ने मनाया ‘विकास, विश्वास और जनकल्याण’ का जश्न, जिलेभर में किए देव दर्शन

By admin

Published On:

Date:

✍️ *मोनू एस.छीपा।द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141*

मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण: भाजपा ने मनाया ‘विकास, विश्वास और जनकल्याण’ का जश्न, जिलेभर में किए देव दर्शन


भीलवाड़ा, 9 जून 2026 | केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के सफलतम 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा ‘विकास, विश्वास और जनकल्याण’ के तहत विशेष उत्सव मनाया जा रहा है。 इस उपलक्ष्य में जिलेभर में धार्मिक कार्यक्रमों और देव दर्शन का आयोजन किया गया。


​टंकी के बालाजी मंदिर में हनुमान चालीसा का पाठ


​जिला मुख्यालय पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा के सानिध्य में कार्यक्रम का मुख्य आयोजन सुबह 8 बजे टंकी के बालाजी मंदिर में हुआ। भाजपा के जिला प्रवक्ता अंकुर बोरदिया ने बताया कि इस कार्यक्रम में भाजपा के समस्त जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया।


​राष्ट्र के विकास और प्रधानमंत्री की दीर्घायु की कामना


​कार्यक्रम के दौरान भाजपाइयों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के निरंतर विकास की कामना की। साथ ही, सभी कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन के लिए सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया।


संपादक:


मोनू एस. छीपा


द वॉइस ऑफ राजस्थान


संपर्क: 9667171141, 9530303019


Leave a Comment

Related News