बनेड़ा में पुलवामा अमर शहीदों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि
बनेड़ा ( केके भण्डारी )
पुलवामा हमले में अमर शहीदों को बनेड़ा में श्रद्धांजलि दी गई ।
कस्बे के पुराना बस स्टैंड स्थित सत्यनारायण भगवान मंदिर के बाहर विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं एवं ग्राम वासियों द्वारा 14 फरवरी 2019 को पुलवामा हमले में शहीद जवानों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई । सांवर मल तेली ने बताया कि पूर्व सैनिक गोविंद माली, हारून छिपा, नानू राम तेली को माला पहना कर सम्मानित किया गया ।


