किसानों ने स्थानीय विधायक डॉ बैरवा से आग्रह किया था।
नाहर सागर बांध के पुनर्वास के लिए 21.27 करोड़ व उम्मेद सागर बांध की नहर को ढकने के लिए 7.49 करोड़ स्वीकृतशाहपुरा । क्षेत्र के रियासत कालीन प्रमुख बांध नाहर सागर के पुनर्वास हेतु राज्य सरकार द्वारा करीब 21.27 करोड़ व उम्मेद सागर बांध की शहरी क्षेत्र में गुजर रही नहर को ढकने के लिए 7.49 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत की गई। जानकारी अनुसार राजस्थान जल क्षेत्र आजीविका सुधार परियोजना के अंतर्गत क्षेत्र के सबसे बड़े बांध नाहर सागर के पुनर्वास हेतु राज्य सरकार द्वारा स्वीकृत 21 करोड़ 27 लाख 57 हजार रुपए की राशि से बांध को पूर्ण रूप से नवीनीकरण किया जाएगा। इस सम्बन्ध में जल संसाधन विभाग के मुख्य अभियंता, गुण नियंत्रण, सतर्कता एवं ईएपी ने आदेश जारी किए हैं।ग्राम पंचायत डोहरिया के प्रशासक एवं भाजपाजिला कार्य समिति सदस्य सत्यप्रकाश बैरवा ने राज्य सरकार का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि राजस्थान जल क्षेत्र आजिविका सुधार परियोजना के तहत नाहर सागर बांध की पाल, चादर, मुख्य नहरों व सर्विस रोड़ का सुदृढ़ीकरण कर वितरिकाओं ( मोरियों) का पक्का निर्माण किया जाएगा, जिससे पानी की बचत के साथ साथ डोहरिया, तस्वारियां बांसा, सरदारपुरा, काशीपुरा, बच्छखेड़ा सहित कई गांवों के किसानों को फायदा मिलेगा।विदित हो कि नाहर सागर बांध रियासत काल में निर्मित हुआ है। शाहपुरा रियासत विलय के बाद यह बांध राज्य सरकार के अधीन हो गया था। विगत वर्षो से नाहर सागर बांध का सुदृढ़ीकरणकराने हेतु क्षेत्रवासियों द्वारा मांग की जा रही थी। पिछले वर्ष बांध के सुदृढ़ीकरण को लेकर राज परिवार के सदस्य जयसिंह के सानिध्य में सरपंच सत्यप्रकाश बैरवा, सेवानिवृत्त आरएएस अधिकारी रामनिवास जाट सहित किसानों ने स्थानीय विधायक डॉ बैरवा से आग्रह किया था। साथ ही क्षेत्र के अन्य महत्वपूर्ण बांध उम्मेद सागर की प्रमुख नहर जो की शाहपुरा शहरी क्षेत्र के घनी आबादी क्षेत्र से गुजर रही है, जिसको लेकर शहरी क्षेत्र में गुजर रही नहर को ढकने का प्रपोजल राज्य सरकार को प्रेषित करने के बाद इस हेतु यह राशि स्वीकृत की गई। इसके अंतर्गत असावा कॉलोनी कुमावत छात्रावास से जहाजपुर रोड तक करीब दो किलोमीटर नहर को ढकवाया जाएगा।


