विधायक कोठारी की अनुशंसा पर वार्ड नंबर 7 में ट्यूबवेल खुदवाया
✍️ *मोनू नामदेव।द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141*
भीलवाड़ा। विधायक अशोक कोठारी की अनुशंसा पर वार्ड नंबर 7 किशनावतो की खेड़ी में तेजाजी चौक के पास स्थित श्री वीर तेजाजी महाराज मंदिर के बाहर क्षेत्रवासियों की मांग पर ट्यूबवेल खुदवाया। मीडिया प्रभारी पंकज आडवाणी ने बताया कि, विशिष्ट अतिथि शिक्षा विद विवेक निमावत ने बोरिंग मशीन की विधिवत पूजा अर्चना कर ट्यूबवेल कार्य का शुभारंभ करवाया। इस मौके पर स्थानीय निवासियों में हर्ष की लहर थी, सभी ने विधायक अशोक कोठारी का धन्यवाद आभार व्यक्त किया। वहीं विधायक के निर्देश से पटेल नगर, कीर खेड़ा, चित्रकूट नगर, विजय सिंह पथिक नगर, सालरा में पीएचईडी के अधिकारियों के साथ ट्यूबवेल करवाने का मौका निजी सहायक गजेंद्र सिंह राठौड़ तथा सहयोगी सौरभ जैन ने कार्यकर्ताओं व स्थानीय निवासियों के साथ बातचीत कर देखा। इस दौरान बाबूलाल टाक, संजय राठी, अभिषेक शर्मा, बादल सिंह राठौड़, माया पूर्बिया, भेरूलाल गाडरी, राजेश सुथार, दिनेश मीना, सुमित्रा पूर्बिया, रामेश्वर सुथार, रतन गाडरी, राहुल सुथार, गोविंद बैरवा मौजूद थे।


