श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर 4 सितंबर को आदर्श विद्या मंदिर में सजेगी भव्य सजीव झांकियाँ
शाहपुरा। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी आदर्श विद्या मंदिर, शाहपुरा के तत्वावधान में श्री कृष्ण जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर शुक्रवार, 04 सितंबर 2026 को भव्य सजीव झांकियों का आयोजन किया जाएगा।
विद्यालय के प्रधानाचार्य दुर्गा लाल जांगिड़ ने बताया कि श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर विद्यालय परिसर में विभिन्न धार्मिक एवं पौराणिक प्रसंगों पर आधारित आकर्षक सजीव झांकियाँ सजाई जाएंगी। इनमें संदीपनी आश्रम, श्रीकृष्ण जन्म, वासुदेव जी द्वारा यमुना पार करना, कालिया देह पर श्रीकृष्ण नृत्य, समुद्र मंथन, तिरुपति बालाजी, बांके बिहारी, भीष्म पितामह शरशय्या पर, गोवर्धन पर्वत, रासलीला, विट्ठल भगवान, कृष्ण बनो प्रतियोगिता, नवाचार, मल्ल युद्ध, वराह अवतार, बाल गोपाल, श्रीनाथ जी, राधाकृष्ण, कच्छप अवतार, पूतना तथा शिवनगरी में कृष्ण प्रमुख आकर्षण रहेंगे।
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का भव्य आयोजन सायं 7:30 बजे से विद्यालय परिसर में किया जाएगा। झांकियों को आकर्षक एवं जीवंत रूप देने के लिए विद्यालय परिवार द्वारा व्यापक तैयारियाँ की जा रही हैं। आयोजन से संबंधित सभी तैयारियाँ गुरुवार, 03 सितंबर तक पूर्ण कर ली जाएंगी। विद्यालय प्रबंधन ने नगरवासियों एवं अभिभावकों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव एवं भव्य सजीव झांकियों का आनंद लेने का आह्वान किया है।


