पुलिस और ABVP छात्र नेता भिड़े:छात्रनेता का निलंबन वापस लेने की मांग, वीसी से मिलना चाहते थे, धरने पर बैठे

Published On:

Date:

पुलिस और ABVP छात्र नेता भिड़े:छात्रनेता का निलंबन वापस लेने की मांग, वीसी से मिलना चाहते थे, धरने पर बैठे

ब्यूरो रिपोर्ट

जोधपुर
एबीवीपी के कार्यकर्ता जेएनवीयू के केंद्रीय कार्यालय के बाहर पुलिस से उलझते हुए।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता और पुलिस जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय के केंद्रीय कार्यालय में आमने-सामने हो गए। बुधवार को कार्यकर्ता एबीवीपी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजवीर सिंह बांता के जेएनयू से निलंबन वापस लेने की मांग कर रहे थे। वीसी कार्यालय में अंदर घुसने के प्रयास में इन कार्यकर्ताओं व पुलिस के बीच झड़प हो गई। पुलिस को हल्का बल प्रयोग भी करना पड़ा।

एबीवीपी के कार्यकर्ताओ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने लाठियां भांज कर हल्का बल प्रयोग किया।
एबीवीपी के कार्यकर्ताओ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने लाठियां भांज कर हल्का बल प्रयोग किया।
राजवीर ने पिछली बार एबीवीपी के टिकट पर जेएनवीयू के छात्र संघ अध्यक्ष का चुनाव लड़ा था। पिछले दिनों एबीवीपी ने जेएनवीयू में पेपर देने का आरोप लगाते हुए करीब 15 दिन पहले प्रदर्शन किया था। इसमें छात्र नेताओं के अवैधानिक आचरण को लेकर जेएनवीयू प्रशासन ने एक दिन पहले ही राजवीर को सस्पेंड किया था। इसके विरोध में सभी कार्यकर्ता विरोध जताने पहुंचे थे।

एबीवीपी के छात्र नेता राजवीर के निलंबन के विरोध में केंद्रीय कार्यालय पर प्रदर्शन करते एबीवीपी के कार्यकर्ता।
एबीवीपी के छात्र नेता राजवीर के निलंबन के विरोध में केंद्रीय कार्यालय पर प्रदर्शन करते एबीवीपी के कार्यकर्ता।
पुलिस ने किया बल प्रयोग

एबीवीपी के कार्यकर्ता जब जबरन कार्यालय में घुसने का प्रयास करने लगे और बेरीक़ेटिंग के नीचे लेट गए तो पुलिस ने भी लाठियां भांजी।

Related News