झांसी की रानी के बलिदान दिवस पर आयोजित रक्तदान शिविर में, 102 यूनिट रक्त संग्रहित!
=======
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव) ग्राम खारी का लाम्बा में आयोजित रक्तदान शिविर में 102 यूनिट रक्त संग्रहित हुआ! जीवन ज्योति रक्तदाता समूह द्वारा झांसी की रानी महारानी लक्ष्मी बाई के बलिदान दिवस पर पंचायत समिति हुरडा प्रधान कृष्ण सिंह राठौड़, ठा. हनुमंत सिंह राठौड़, रक्तदान प्रणेता राजेंद्र माहेश्वरी ,भामाशाह पारसमल राका ,कुलदीप साहू, दारा सिंह पवार नागेश्वर दाधीच, सांवर लाल रेगर कुलदीप जाट, द्वारा मां वीणा वादिनी के समक्ष दीप प्रज्वलित कर रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया गया। जीवन ज्योति रक्तदाता समूह द्वारा ग्राम लांबा में नवा रक्तदान है। शिविर प्रभारी दिनेश शिवनगर ने बताया कि बीफरजॉय तूफान के प्रतिकूल मौसम तेज हवा व बरसात में भी रक्त वीरों में जोश और जुनून देखने को मिला। अब तक जीवन ज्योति रक्तदाता समूह द्वारा ग्राम लांबा में नंवा रक्तदान शिविर लगाने के साथ क्षेत्र में कुल 120 रक्तदान शिविर लगाकर दस हजार से अधिक रक्त यूनिट ब्लड बैंकों को मानव हितार्थ सुपुर्द किया गया जा चुका हे।आसपास के क्षेत्रों से रक्त वीर बरसात में भीगते हुए रक्तदान शिविर में रक्तदान करने पहुंचे। शिविर में शिवानी धर्मपत्नी राजू वैष्णव, लीला धर्मपत्नी रणजीत रावत, अंजनी धर्मपत्नी जगदीश बेरवा ने जोड़े से रक्तदान किया। प्राध्यापक गिरिराज वैष्णव , नारायण गुर्जर, गणेश देवासी, कमल शर्मा ,संपत परिहार, अध्यापिका लीला जाट ,हीरालाल जाट ,जगदीश साहू ने शिविर में पहुंचकर रक्तवीरों का उत्साह वर्धन किया।
सभी रक्त वीरों को स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया किया गया। रक्तदान शिविर में केशव ब्लड बैंक देवली द्वारा 11 मातृशक्ति सहित 102 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। कैलाश मालवीय ,सांवरलाल भील, ,हेमराज जाट, जीवराज बेरवा, देबी लाल सेन, जितेंद्र सिंह कानावत मोनू गुर्जर ,राहुल प्रजापत, बृजराज सिंह, भागचंद सेन
विजेंद्र पाल सिंह, भैरु सिंह राठौड़,निखिल नाथ , चेनाराम रायका,जीवराज बेरवा, दिनेश जैन,डीसी गुर्जर , भंवर सिंह नरूका
आदि मौजूद थे।


