शाहपुरा में मजदूर दिवस पर निर्माण श्रमिकों का हुआ सम्मान, टंकी बचाओ संघर्ष समिति की पहल
✍️ *मोनू नामदेव।द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141*
शाहपुरा। मजदूर दिवस के अवसर पर टंकी बचाओ संघर्ष समिति की ओर से निर्माणाधीन टंकी स्थल पर श्रमिकों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व समिति अध्यक्ष श्री शक्ति सिंह परिहार ने किया।
काफी समय से शाहपुरा में चल रहे निर्माण कार्य में जुटे सभी श्रमिकों को सम्मानित कर उनके योगदान की सराहना की गई। इस मौके पर शाहपुरा के गणमान्य नागरिक एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। मुख्य अतिथियों में कैलाश वर्मा, समुद्र सिंह डांगी, आज़ाद सांखला, मानसिंह, विष्णु सोनी, सोहनलाल सोनी, दिलजीत सिंह व पार्षदगण उपस्थित थे।
शक्ति सिंह परिहार ने अपने संबोधन में कहा कि “मजदूर राष्ट्र की रीढ़ हैं, जिनकी मेहनत से विकास के सपने साकार होते हैं। हमें इनका सम्मान कर समाज में उनका गौरव बढ़ाना चाहिए।”
इस अवसर पर उपस्थित सभी अतिथियों ने श्रमिकों के योगदान की सराहना करते हुए उनके हितों की रक्षा और सहयोग का आश्वासन दिया।