भीलवाड़ा शहर की प्रमुख सड़कों पर हो रहे खड्डों से निजात दिलाने का भरपूर प्रयास करेंगे -कैलाश सोनी
✍️ *मोनू सुरेश छीपा*
*द वॉइस आफ राजस्थान*
भीलवाड़ा 24 जून भीलवाड़ा शहर के मध्य सबसे व्यस्ततम मार्ग जहां सैकड़ों की संख्या में दो पहिया चार पहिया वाहन ट्रक ट्रेलर बसे चित्तौड़ अजमेर मार्ग से निकलते हैं सॉपस्टोन फैक्ट्री के बाहर गर्ग पेट्रोल पंप के सामने लगभग 8 गुना 10 फीट का चौड़ा खड्डा सड़क के बीचो बीच हो रहा था इस क्षतिग्रस्त सड़क एवं इस भयंकर खड्डे के कारण कई व्यक्ति हादसे का शिकार हो चुके थे किसी के पांव में किसी के सिर में चोट आई कई व्यक्ति महिलाएं वरिष्ठजन गंभीर रूप से घायल हो चुके थे इस कारण कई व्यक्तियों को तो हॉस्पिटल में गंभीर अवस्था में भर्ती भी करना पड़ा , मानसून आने वाला है बारिश के दौरान हादसे की संभावनाएं बहुत अधिक बढ़ जाती है पूर्व मानसून की बारिश जारी है इसी को लेकर राजस्थानी जनमंच अध्यक्ष भाजपा जिला प्रवक्ता कैलाश सोनी ने आमजन से मिली शिकायतों के बाद मौके पर जाकर देखा तो इस भयंकर ज्वलंत समस्या के समाधान के लिए तुरंत रुडिप विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों को मौके पर बुलाया और तुरंत अधिकारियों कर्मचारियों की तकनीकी टीम ट्रैक्टर ट्रॉली के साथ सीमेंट गिट्टी और रेत के साथ मौके पर पहुंची और हाथों हाथ दो जगहों पर हो रहे खड्डे को सी सी पेचवर्क कर दुरुस्त करा कर आमजन को राहत दिलाई
सोनी ने बताया की यह सभी भीलवाड़ा शहर के सबसे व्यस्त मार्गों में से है जहां हजारों की संख्या में दो पहिया चार पहिया बस ट्रक ट्रेलर रोजाना निकलते हैं
इस दौरान आशीष अग्रवाल सुरेंद्र सिंह राजपूत कमलेश भारती छोटू लाल माली सहित राजस्थानी जनमंच के पदाधिकारी मौजूद थे



