अपना संस्थान व पर्यावरण संरक्षण संस्थान बनेड़ा ने ऐतिहासिक कुंड मानकुण्ड पर किया साप्ताहिक श्रमकार्य
बनेड़ा – ✍️ परमेश्वर दमामी
पर्यावरण संरक्षण व साफ स्वच्छ वातावरण बनाने के उद्देश्य को लेकर बनेड़ा में अपना संस्थान व पर्यावरण संरक्षण के बैनर तले लगभग 4 साल से कस्बे जुड़े ऐतिहासिक कुंए बावड़ियां, तालाब, पशुओं के लिए बनाई खैलीयो की हर रविवार को संस्थान से जुड़े सदस्य इस नेक काम में श्रम कार्य कर सहभागिता निभाते हैं संस्थान के अध्यक्ष मुरली मनोहर व्यास ने बताया की रविवार को संस्थान के साप्ताहिक सेवा श्रम का कार्य तहत पूराना बस स्टैंड के पास स्थित बनेड़ा के ऐतिहासिक कुंड मान कुंड की सफाई का कार्य किया गया । कुंड में पानी की काई को बाहर निकाल कर ब्लीचिंग पाउडर को डाला गया कुंड की सीढ़ियो पर उगी घास पेड़ पौधों को हटाया गया, झाड़ू से कचरे को हटाकर बाहर डाला गया 25 सितंबर को जल झूलनी एकादशी होने से ग्राम के सभी बेवाण जल बिहार के लिए इसी स्थान पर आते हैं इस श्रम कार्य में मुरली मनोहर व्यास, बालकिशन सोडाणी, भेरूलाल रेगर, शान्ति लाल धावा, गोविंद बारी, यज्ञ नारायण लाड, रमेश चंद्र कोली, प्रभाकर पाटोदिया, सोहनलाल बेरवा, मनोज काबरा, विजय नुवाल,तेज प्रकाश गगरानी, सुंदरलाल बारी, भेरूलाल माली, संपत माली, सत्यनारायण कुमार, चेतन चौहान ,सत्यनारायण शर्मा ,लक्ष्मी लाल सोनी आदि ने अपना अमूल्य समय देकर इस सराहनीय कार्य में अपनी सहभागिता निभाई।




