ग्राम कानिया में तीन दिवसीय पंचकुंडीय महायज्ञ की पूर्णाहुति के साथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा सम्पन्न।
======
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव) निकटवर्ती ग्राम कानिया में तीन दिवसीय पंच कुंडिय महायज्ञ पूर्णाहुति के साथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा हुई सम्पन्न। दाधीच ब्राम्हण समाज व समस्त गांव वासियों के द्वारा माघ सुदी 13 पर अभिजीत मुहूर्त में मां कुलदेवी दधिमती, महर्षि दधीचि, गणेश जी महाराज व शिव परिवार की विधि विधान से स्थापना के साथ मंदिर शिखर पर कलश स्थापना भी की गई l पंचकुंडीय महायज्ञ में आचार्य पंडित दिनेश कुमार दाधीच, अशोक शर्मा, रामस्वरूप शर्मा, प• कपिल शर्मा, राहुल शास्त्री, श्याम शर्मा व गोपाल तिवारी आदि के द्वारा प्रतिष्ठा कार्य विधिवत रूप से संपन्न करवाया गया। तत्पश्चात महा आरती के बाद सभी को प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु, भक्तजन मौजूद थे।


