प्रदेश माहेश्वरी सभा बाटेगा हार्टअटेक बचाव का किट
नि:शुल्क *महेश आरोग्य किट* का वितरण होगा 10 को
✍️ *मोनू सुरेश छीपा।द वॉयस ऑफ राजस्थान*
भीलवाड़ा 6 मार्च
दक्षिणी राजस्थान प्रादेशिक माहेश्वरी सभा के तत्वाधान में सर्व समाज के लिए पहली बार पहल कर हार्ट अटैक के बचाव के लिए नि:शुल्क *महेश आरोग्य किट* का वितरण 10 मार्च रविवार को प्रातः 9 बजे से सूचना केंद्र चौराहे पर वितरण होगा
प्रदेश अध्यक्ष राधेश्याम चेचाणी ने बताया कि माहेश्वरी समाज द्वारा पहल कर पहली बार 2000 महेश आरोग्य किट सर्व समाज के लिए वितरण करने का प्रयास किया जाएगा महेश आरोग्य किट में हार्ट अटैक के प्राथमिक उपचार हेतु तीन गोलियां नि:शुल्क उपलब्ध कराई जाएगी जिसे आजकल आ रहे हैं युवाओं में हार्ट अटैक से बचाव किया जा सके
प्रदेश कार्यालय मंत्री देवेन्द्र सोमानी ने बताया कि महेश आरोग्य किट से जीवन रक्षक गोलियों का प्राथमिक उपचार के रूप में घर पर ही तुरंत उपयोग कर जान बचाई जा सकती है इनमें हार्ट अटैक या ब्रेन स्ट्रोक आने पर आइसोरडिल टैबलेट जीब के नीचे रखकर चूसनी है इकोस्प्रिन 75 एमजी एवं अटोरवा स्टेटीन 40 एमजी गोली को तुरंत लेने से जीवन रक्षक का काम करेगी हार्ट अटैक आने पर यह गोलियां बचाव के लिए तीन गोलियों का किट घर पर रखने पर वरदान साबित होगा।
महेश आरोग्य किट वितरण प्रभारी महावीर समदानी ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी भीलवाड़ा से स्वीकृति ले , किट को विशेष रूप से चिकित्सकों की सलाह पर तैयार करवाया गया है जिसमें तीन गोलियां को विशेष प्रकार के लिफाफे में पैक की गई है जिसकी एक्सपायरी डेट भी लिफाफे पर अंकित की गई है लिफाफे पर बच्चों से दूर रखने की वैधानिक चेतावनी भी दी गई है यह गोलियां लेकर तुरंत अपने चिकित्सक को दिखाने का निर्देश भी लिखे है। महेश आरोग्य किट वितरण का शुभारम्भ राजस्थान में पहली बार 2000 किट तैयार करवा कर चिकित्सक की उपस्थिति में वितरण किए जाएंगे प्रदेश सभा द्वारा आगे भी महेश आरोग्य किट का वितरण किया जाएगा महेश आरोग्य किट की पैकिंग व अन्य तैयारी के लिए राजेन्द्र भदादा को जिम्मेदारी दी गई।


