*शाहपुरा जिला बचाओ आंदोलन 9 वे दिन भी अनवरत जारी* *जिला समाप्त करने के विरोध में दूसरे दिन क्रमिक अनशन धरने पर श्री गणेश उत्सव समिति शाहपुरा के सदस्य बैठे* *जैन समाज की महिलाओं ने धरने पर पहुँचकर दिया समर्थन* ✍️ *मोनू नामदेव।द वॉयस ऑफ राजस्थान*

By admin

Published On:

मोनू नामदेव। प्रधान संपादक द वॉयस ऑफ राजस्थान

*शाहपुरा जिला बचाओ आंदोलन 9 वे दिन भी अनवरत जारी*

*जिला समाप्त करने के विरोध में दूसरे दिन क्रमिक अनशन धरने पर श्री गणेश उत्सव समिति शाहपुरा के सदस्य बैठे*

*जैन समाज की महिलाओं ने धरने पर पहुँचकर दिया समर्थन*

मोनू नामदेव।द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141

आज दिनांक 10-1-25 को शाहपुरा जिला बचाओ संघर्ष के द्वारा उपखंड कार्यालय शाहपुरा के बाहर दूसरे दिन श्री गणेश उत्सव समिति शाहपुरा के सदस्यों ने क्रमिक अनशन धरना दिया । संघर्ष समिति के संयोजक रामप्रसाद जाट ने बताया कि शाहपुरा जिला बचाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष दुर्गा लाल राजोरा क्रमिक अनशन धरने पर बैठे श्री गणेश उत्सव समिति के सदस्य अर्पित कसेरा जयंत जीनगर अनिल सोनी ऋषभ सोनी अभिषेक सोनी हर्ष चंदेल मदनलाल किशन खटीक विकास राजेश प्रवीण कुमार सहित सदस्यों को माला पहनाकर धरने पर बैठाया। श्री गणेश उत्सव समिति शाहपुरा के सदस्यों एवं संघर्ष समिति के सदस्यों और अधिवक्ताओं ने शाहपुरा जिला को समाप्त करने के विरोध में नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया और शाहपुरा को वापस जिला बनाने की मांग की।इस मौके पर शाहपुरा जिला बचाओ संघर्ष समिति के रामेश्वर लाल सोलंकी पूर्व शारीरिक शिक्षक रामस्वरूप खटीक अविनाश शर्मा अजय मेहता सुनील मिश्रा छोटू खान हाजी उस्मान मोहम्मद छिपा पूर्व पार्षद शंकर खटीक पूर्व सरपंच कालूराम मीणा राम प्रसाद गुर्जर एवं अभिभाषक संस्था के अध्यक्ष दुर्गा लाल राजोरा सचिव वीरेंद्र सह सचिव कमलेश मुंडेतिया पुस्तकालय अध्यक्ष दीपक मीणा वरिष्ठ अधिवक्ता गोविंद सिंह हाडा त्रिलोकचंद नौलखा अनिल शर्मा नमन ओझा पन्नालाल खारोल चावंड सिंह अंकित शर्मा महेंद्र रायका ताज मोहम्मद प्रियेश यदुवंशी सोहेल खान पीएलवी अभय गुर्जर मौजूद रहे।

*अधिवक्ताओं का न्यायिक कार्यों का बहिष्कार जारी*
अभिभाषक संस्था के सहसचिव कमलेश मुंडेतिया ने बताया कि जिला बचाओ संघर्ष समिति को आमजन का सहयोग लगातार मिल रहा है। आज भी अभिभाषक संस्था शाहपुरा के अधिवक्तागणों ने न्यायिक कार्यों का बहिष्कार जारी रखा ओर शाहपुरा को यथावत जिला बनाए की मांग की।

*कल विप्र सेना शाहपुरा देगी धरना*
जिला बचाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष दुर्गा लाल राजोरा ने कहा कि 11 जनवरी को क्रमिक अनशन धरने पर विप्र सेना शाहपुरा के सदस्य बैठकर धरना देंगे।

*जैन समाज की महिलाओं ने धरने पर पहुँचकर दिया समर्थन*

अभिभाषण संस्था के सहसचिव कमलेश मुंडेतिया ने बताया कि जिला बचाओ संघर्ष समिति को शाहपुरा को जिला बनाए रखने के लिए लगातार विभिन्न सामाजिक संगठनों का समर्थन मिल रहा है आज श्री दिगंबर जैन जागृति महिला मण्ड़ल शाहपुरा की महिलाओं ने धरना स्थल पर पहुंचकर जिला बचाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष दुर्गा लाल राजोरा और संयोजक रामप्रसाद जाट को समर्थन पत्र देकर शाहपुरा को वापस जिला बनाए रखना के लिए हर संभव आंदोलन में बराबर भाग लेकर मदद करने की बात कही महिला मंडल में रेखा जैन माना देवी जैन पन गाड़िया निकिता जैन मधु जैन कोमल पाटनी मंजू जैन अनीता जैन सुनीता जैन अलका कल्पना जैन आदि ने नारेबाजी के प्रदर्शन कर शाहपुरा जिला समाप्त करने का विरोध किया।

Leave a Comment

Related News