पशुधन सहायक का स्थानांतरण निरस्त करने हेतु ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन। ====

Published On:

Date:

पशुधन सहायक का स्थानांतरण निरस्त करने हेतु ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन।
====
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव) ग्राम पंचायत बडला (हुरड़ा) के पशु चिकित्सा उपकेंद्र पर कार्यरत पशुधन सहायक लालचन्द कलाल का स्थानांतरण पशु उपकेंद्र साकदडा (पाली) करने पर ग्रामीणों ने निरस्त करवाने के लिए मुख्यमंत्री,पशुपालन मंत्री, जिला कलेक्टर के नाम उपखण्ड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया कि लालचन्द कलाल सक्रिय कर्मचारी है जिसकी वजह से पशुपालन विभाग की सारी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सभी ग्रामीणों को पहुंचा है। ज्ञापन देने वाले में पूर्व उपसरपंच हर्षवर्धन सिंह राठोड़, मुलचंद गुर्जर,भंवर डीया, भैरूं गुर्जर, देवीलाल दरोगा, महावीर सिंह राठोड़,सुरेश गुर्जर, शिवराज भील, कमलेश जाट, छगन भील, प्रहलाद गुर्जर आदि ग्रामीण मौजूद थे।

Leave a Comment

Related News