भोजरास विधालय में वार्षिकोत्सव मनाया गया।
=====
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव)निकटवर्ती ग्राम भोजरास राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में वार्षिकोत्सव मनाया गया, कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के दीप प्रज्वल कर की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता पीओ हेमलता बघेल ने की व विशिष्ट अतिथि उप सरपंच ओम प्रकाश प्रजापत व अतिविशिष्ट अतिथि राजवीर सिंह विधायक प्रतिनिधि एवं संपत पूरी, भूपेंद्र सिंह, भंवर टेलर थे। कार्यक्रम में स्कूली छात्र छात्रोंओ ने सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। विधायक प्रतिनिधि ने छात्र छात्रों को बताया शिक्षा है तो सब संभव है, नि: संकोच निडर होके शिक्षा को ग्रहण करे, माता पिता गुरु और स्कूल गांव तहसील जिले का नाम रोशन करे। पीओ हेमलता बघेल ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर स्कूल स्टाफ सहित ग्रामीण मौजूद थे।
भोजरास विधालय में वार्षिकोत्सव मनाया गया।
Leave a comment
Leave a comment


