
*महेन्द्रगढ़ में तेजाजी जन्मोत्सव पर जुलुस व भजन संध्या आज*
गुरलाँ सत्यनारायण सेन
*वीर तेजाजी जन्मोत्सव*
(29 जनवरी 1074 – 28 अगस्त 1103) जिन्हें तेजाजी महाराज या केवल तेजाजी के नाम से भी जाना जाता है राजस्थान के एक महान योद्धा, समाज सुधारक, गौ रक्षक
लोक देवता थे।
*महेन्द्रगढ में जुलुस एवं भजन संध्या*
महेंद्रगढ़ गोपाल लाल सेन ने बताया की तेजाजी जन्मोत्सव के अवसर पर दोपहर चार बजे डिजे द्वारा तेजाजी का जुलुस का आयोजन किया जाएगा साथ ही सांयकाल भजन संध्या का आयोजन तेजाजी के स्थान पर आयोजित होगा जिसमें मशहूर भजन गायक अपनी प्रस्तुति देगे
*शिव के ग्यारह वे अवतार के रूप में पूजते*
उत्तरी राजस्थान के ग्रामीण इलाकों में उन्हें एक देवता के रूप में पूजा जाता है और उन्हें भगवान शिव के ग्यारह प्राथमिक अवतारों में से एक माना जाता है।उनकी पूजा मुख्य रूप से राजस्थान, सहित देश कई राज्यों में की जाती है।
*सांपों के देवता भी मानते*
उन्हें आमतौर पर राजस्थान में सांपों के देवता के रूप में जाना जाता है, क्योंकि यह सांप के काटने से बचाता है या धौलिया वीर के रूप में भी पूजा जाता है।



