*शाहपुरा जिला बचाओ आंदोलन 49 वे दिन भी अनवरत जारी*
*जिला समाप्त करने के विरोध में क्रमिक अनशन धरने पर श्री सिद्धेश्वर शिव हनुमान मंदिर सेवा समिति शाहपुरा के सदस्य बैठे*
✍️ *मोनू नामदेव।द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141*
शाहपुरा जिला बचाओ संघर्ष समिति के द्वारा उपखंड कार्यालय शाहपुरा के बाहर क्रमिक अनशन धरने पर श्री सिद्धेश्वर शिव हनुमान मंदिर सेवा समिति शाहपुरा के सदस्य अध्यक्ष विकास लौहार के नेतृत्व में मोहन बाड़ी से त्रिमूर्ति चौराहे होते हुए शांतिपूर्ण रैली निकालते हुए नारेबाजी करते हुए धरना स्थल पर पहुंचकर शाहपुरा जिले को समाप्त करने के विरोध में प्रदर्शन किया और सरकार से शाहपुरा को वापस जिले का दर्जा देने की मांग की । श्री सिद्धेश्वर शिव हनुमान मंदिर सेवा समिति शाहपुरा के अध्यक्ष से विकास लोहार के नेतृत्व में सदस्य महिलाओं बच्चियों सहित राकेश लोहार शंकर साहू भागचंद लोहार सुरेंद्र कुमार दिनेश सेन श्याम सुंदर चौहान सुमन पांचाल मीना कंवर रेखा पांचाल रानू कंवर उछबा देवी आशा देवी निहारिका विमला भंवरी देवी निकिता जाट खुशी धाबाई शिवानी पांचाल सहित कई सदस्य कर्मिक अनशन धरने पर बैठे और उपखंड अधिकारी को राज्यपाल के नाम शाहपुरा जिला बहाल करने का ज्ञापन दिया। सिद्धेश्वर शिव हनुमान मंदिर सेवा समिति शाहपुरा
के सदस्यो का जिला बचाओ संघर्ष समिति अध्यक्ष दुर्गा लाल संयोजक रामप्रसाद जाट राजोरा महासचिव कमलेश मुंडेतिया उदय लाल बेरवा रामस्वरूप टेपन शंकर लाल खटीक संदीप जीनगर प्रवीण कुमार पारीक अजय मेहता हाजी उस्मान मोहम्मद छिपा सत्यनारायण पाठक राजेंद्र बोहरा एवं अधिवक्ता गोविंद सिंह हाडा कल्याण मल धाकड़ ने माला पहना कर स्वागत किया और धरने को संघर्ष समिति संयोजक रामप्रसाद जाट श्री सिद्धेश्वर शिव हनुमान मंदिर समिति अध्यक्ष विकास लोहार राकेश लोहार दिनेश सेन सुमन लोहार शिवानी पांचाल उदय लाल बेरवा ने संबोधित किया और शाहपुर जिले को बहाल कर जिले का दर्जा देने की मांग की। इस अवसर पर मदन सर्वा विनीत बुनकर छोटू रंगरेज महावीर बैरवा धनराज जीनगर दीपक मीणा अभय गुर्जर सहित कई लोग मौजूद रहे। शाहपुरा जिला बचाओ संघर्ष समिति महासचिव कमलेश मुंडेतिया ने बताया कि उच्च न्यायालय जोधपुर में शाहपुर जिले को बहाल करने के लिए स्वीकार की गई जनहित याचिका पर न्यायालय ने सरकार से जवाब मांगा। सरकार के अधिवक्ता ने न्यायालय से जवाब के लिए समय मांगा आगामी तारीख पर सरकार की ओर से जवाब पेश हो सकता है । कल 20 फरवरी को नगर परिषद शाहपुरा वार्ड नंबर 1 के सदस्य रैली निकालकर क्रमिक अनशन धरने पर बैठेंगे।



