*विप्र सेना के तत्वाधान मे किये जा रहे भगवान श्री परशुराम जी की मूर्ति स्थापना हेतु सर्कल का हुआ भूमि पूजन।*
✍️ *मोनू नामदेव।द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141*
शाहपुरा। नगरपरिषद क्षेत्र में भीलवाड़ा रोड पर समस्त ब्राह्मण समाज कि उपस्थिति मे परशुराम भगवान के सर्कल हेतु भूमि पूजन संपन्न हुआ।
समाज के वरिष्ठ नागरिक, महिला शक्ति, युवा शक्ति के साथ ही नगर परिषद शाहपुरा के सभापति रघुनंदन सोनी एवं समस्त पार्षद गण साहित नगर के प्रबुद्ध नागरिक बंधु उपस्थित रहे इसी बीच नगर परिषद द्वारा स्थान का आवंटन एवं बजट हेतु समस्त ब्राह्मण समाज ने परिषद के सभापति एवं पार्षद गणो का अभिनंदन कर सम्मान के साथ आभार प्रकट किया।
आगे के कार्यक्रम कि रूप रेखा सुनिश्चित कर आगामी परशुराम जयंती तक सर्कल निर्माण एवं मूर्ति स्थापना कर अनावरण का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर भंवरलाल शर्मा सोमेश्वर व्यास, हनुमान शर्मा, अशोक भारद्वाज, बालकिशन बीरा, सूर्यप्रकाश ओझा, तेजपाल उपाध्याय, गोपाल राजगुरु सत्यनारायण पाठक, पुखराज जोशी, जयदेव जोशी, सत्यप्रकाश व्यास, जगदीश पारिक, अखिल व्यास, अनिलदत्त पोंड्रिंक, कमलेश पाराशर, राजमल शर्मा, जगदीश दाधीच, विनोद पाराशर, अनिल शर्मा, नमन ओझा, योगेश परिक, दिनेश सुखवाल, प्रवीण पारिक, नरेन्द्र शुक्ला, सुवलाल गर्ग, हेमंत त्रिपाठी, प्रदीप भारद्वाज, पंकज सुगंधी, गोपाल गॉड, गणेश सुगंधी, महेन्द्र परिक, सुनील पाराशर, प्रहलाद गर्ग, रविशंकर उपाध्याय, सुनिल् मिश्रा, मधु पोंड्रिंक, सुशीला जोशी, मंजू देवी शर्मा, तारा चाष्टा, सोनू गौड़, एवं पंडित अशोकदत्त पोंड्रिंक, दीपदत्त पोंड्रिंक एवं मनोज शुक्ला द्वारा भूमिपूजन संपन्न हुआ।
अनेक समाजबंधु उपस्थित रहे।



