
*फूलडोल महोत्सव 2025 आयोजन के संबंध में बैठक का आयोजन*
✍️ *मोनू नामदेव।द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141*
शाहपुरा, 22 फरवरी। फूलडोल महोत्सव 2025 के आयोजन हेतु शनिवार को उपखंड कार्यालय शाहपुरा में बैठक आयोजित हुई।
उपखंड अधिकारी भरत जयप्रकाश IAS ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी अंतराष्ट्रीय रामस्नेही संप्रदाय शाहपुरा का फूलडोल महोत्सव 2025 दिनांक 14 मार्च से 19 मार्च 2025 तक मनाया जाएगा।
उन्होंने बताया कि बैठक में आयुक्त नगर परिषद को मेला स्थल की साफ सफाई, अग्निशमन वाहन, मोबाईल टॉयलेट उपलब्ध करवाने सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं करने हेतु निर्देशित किया। पुलिस उपअधीक्षक को मेला स्तर पर सुरक्षा तथा यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा यातायात व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए।
मुख्य ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी को मेला स्थल पर प्राथमिक चिकित्सा, आवश्यक औषधी, उपकरण, स्टाफ एवं पूर्णकालिन एम्बुलेंस उपलब्ध करवाने तथा खाद्य सामग्री की नियमानुसार सैम्पलींग करवाने के निर्देश दिए।
सहायक अभियंता जल स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग को मेला स्थल पर पेयजल प्रबंधन के लिए टैंकर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर अति पुलिस अधीक्षक राजेश आर्य, सभापति नगर परिषद, आयुक्त नगर परिषद सहित विभागीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।



