
*विहिप के गौभक्त बृजभूमि पर “फागमहोत्सव” मनाएंगे*
✍️ *मोनू नामदेव।द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141*
भीलवाड़ा:– विश्व हिंदू परिषद गौभक्तों का जत्था 6 दिवसीय यात्रा पर प्रयागराज महाकुंभ, श्री राम जन्मभूमि अयोध्या जी, होते हुए भगवान श्री कृष्ण की पावन ब्रज भूमि में 22 और 23 फरवरी को रहेगा! बृज भूमि पर भी पहली बार गौभक्तों द्वारा “फ़ाग महोत्सव” का आयोजन किया जाएगा!
विश्व हिंदू परिषद भीलवाड़ा महानगर जिला अध्यक्ष रामप्रकाश बहेडिया ने जानकारी देते बताया “प्रयागराज महाकुंभ पर्व–2025” सभी कार्यकर्ताओ ने गौ रक्षा अधिवेशन में भाग लेकर, सभी राम भक्तों और गौ भक्तों द्वारा संगम तट “चुंदड़ी महोत्सव” का आयोजन, पहली बार “प्रयागराज महाकुंभ” में किया गया ! सभी राष्ट्र भक्तों ने 144 वर्ष के अमृत महाकुम्भ अवसर पर 144 मीटर लम्बी “चुंदड़ी” गंगा मैया को संगम तट पर समर्पित की! वहा से सभी गोभक्त श्री अयोध्या जी आए, सरयू जी में स्नान करके, प्रभू श्रीराम की पावन जन्मभूमि पर पुनः नवनिर्मित श्री रामलल्ला के भव्य मंदिर पर पहुंचकर दर्शन लाभ लिया, सभी ने रामभक्त हनुमान जी के श्री हनुमानगढ़ी मंदिर में दर्शन करके शयन आरती की ओर मंदिर के पूज्य मंहत गादीपति जी महाराज ने माल्यार्पण करके आशीर्वाद दिया! सभी गौभक्त श्री अयोध्या जी से श्री ब्रजभूमि की ओर प्रस्थान कर गए! भगवान श्री कृष्ण की पावन भूमि पर उनकी लीलाओं के सभी प्रमुख स्थानों के दर्शन करेंगे! बृज भूमि पर वस्त्र नगरी भीलवाड़ा के सभी गौभक्तों द्वारा “फाग महोत्सव” का भी आयोजन रविवार को किया जायेगा!
विहिप के बद्री लाल सोमानी ने यात्रा से ही जानकारी देते बताया भीलवाड़ा से 6 बसों के द्वारा 350 गौभक्त कार्यकर्ता अभी 6 दिवसीय तीर्थ यात्रा पर है! सभी कार्यकर्ता इस विशेष यात्रा में दो दिवसीय अंतिम पड़ाव है ! “ब्रजभूमि” में “फागोत्सव” का आनंद भजनों से लेंगे! भगवान श्री कृष्ण के प्रमुख बाल लीलाओं की पावन भूमि श्री मथुरा जी, गोकुल, बरसाना, वृंदावन, गिरिराजजी की परिक्रमा करते हुए, सभी गौभक्त कार्यकर्ता सोमवार को वापस भीलवाड़ा लौटेंगे!


