आस्था हेल्पिंग हेंड्स के तत्वावधान में आयोजित रक्तदान शिविर में 101 यूनिट रक्त संग्रहित हुआ।
===
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव) स्थानीय आस्था हेल्पिंग हेंड्स के तत्वावधान में स्वर्गीय श्री भँवर लाल जी शर्मा के पुण्य स्मरण में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया, जिसका शुभारम्भ श्री मती सम्पत देवी शर्मा के द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया, जिसमें सर्व ब्राह्मण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष बृजराज कृष्ण उपाध्याय, पंचायत समिति प्रधान कृष्णा सिंह राठौर, नगर पालिका अध्यक्ष सुमित काल्या, पूर्व चेयरमैन धनराज गुर्जर ने रक्तवीरों का उत्साह वर्धन किया । संस्था के सचिव अरविन्द राव ने बताया कि शिविर में कुल 101 यूनिट रक्त संग्रह हुआ, जिसमें 13 रक्त वीरांगनाओ ने भी रक्त दान किया। रक्त संग्रह भीलवाड़ा ब्लड बैंक की टीम द्वारा किया गया। संस्था के अध्यक्ष पवन शर्मा ने सभी रक्त दाताओं व रक्त संग्रह टीम का धन्यवाद ज्ञापित किया । शिविर में कैलाश व्यास, राजकुमार शास्त्री,शंकर सेन, पिंटू वैष्णव, भारत टेलर, सोनू व्यास, जगदीश चौबे, विपेंद्र सिंह, आशीष दाधीच, सुभाष गर्ग, रोहित चौधरी, मुकेश शर्मा, सत्यनारायण प्रजापत, दिनेश राजपुरोहित, कमल शर्मा,नवनीत जांगिड़, शिवराज प्रजापत, आशीष शर्मा, रामनारायण पुरोहित,राजपति मिश्रा, निर्मल शर्मा, अभिषेक शर्मा, बजरंग शर्मा, सुमित सेन, निरंजन प्रजापत, कमलेश पाण्डे, दिनेश पाण्डे एवं आस्था हेल्पिंग हेंड्स के समस्त सदस्य मौजूद थे।



