दाधीच महिला मंडल की महिलाओं ने कन्या पूजन किया।
====
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव)
राजकीय प्राथमिक विद्यालय वार्ड नंबर 6 माथुर कॉलोनी में कन्या पूजन व भोजन का कार्यक्रम दाधीच महिला मंडल द्वारा आयोजन किया गया, जिसमें सभी बहनों ने बढ़-चढ़कर सहयोग कर व उत्साह के साथ भाग लिया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम कन्याओं को तिलक लगाकर चुनरी ओढ़ाकर पाठ्य सामग्री भेंट की गई। अंत में माता जी की आरती पर भजन कीर्तन किया गया।
नवरात्र कार्यक्रम में उर्मिला , शारदा , गायत्री , कृष्ण , रंजना , कला , प्रज्ञा देवी, उत्तरा देवी, रीना देवी, संजू देवी, ममता , वर्षा ,शिमला , कैलाश बाई सहित ने भाग लिया।
दाधीच महिला मंडल की महिलाओं ने कन्या पूजन किया।

Leave a comment
Leave a comment