कांग्रेस की निकाय चुनाव को लेकर संगठनात्मक बैठक जिलाध्यक्ष जाट के आतिथ्य मे आयोजित हुई।
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव ) नगर निकाय चुनावों को लेकर कांग्रेस पार्टी की विशाल संगठनात्मक बैठक पूर्व मंत्री भीलवाड़ा (देहात) जिला कांग्रेस अध्यक्ष रामलाल जाट, पूर्व विधायक पीसीसी उपाध्यक्ष हगामीलाल मेवाड़ा के मुख्य आतिथ्य एवं विशिष्ट अतिथि प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष हाजी इकबाल खान, एवं नगर कांग्रेस अध्यक्ष महावीर लड्ढ़ा की अध्यक्षता में सार्वजनिक धर्मशाला में आयोजित की गई। जिसमें जिला कांग्रेस अध्यक्ष रामलाल जाट ने सभी कार्यकर्ताओं को कहा कि पार्टी द्वारा नियुक्त वार्ड पर्यवेक्षक की सर्वे रिपोर्ट के आधार पर जनता जिसे चाहती है उसे टिकट दिया जायेगा। इसमें किसी भी तरह की सिफारिश नही चलेंगी। जिला अध्यक्ष रामलाल जाट ने यह भी कहा कि जो जिस वार्ड का उसे उसी उसी वार्ड से टिकट मिलेगा विशेष परिस्थितियों में अन्य वार्ड में चुनाव लड़ने की अनुमति सभी की राय से सर्वसम्मति से निर्णय लिया जायेगा। हगामीलाल मेवाड़ा ने कहा कि लोकसभा में प्रतिपक्ष नेता राहुल गांधी की दूरदर्शी सोच एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार नगर निकाय एवं पंचायत चुनाव में पचास प्रतिशत युवाओं को टिकट देने का लक्षय निर्धारित किया है। मेवाड़ा ने
सभी कार्यकर्ताओं को पार्टी अनुशासन में रहते हुए एकजुट होकर पुराने सभी गीले शिकवे भूल कर नगर पालिका चुनावो में जीत हासिल कर गुलाबपुरा पालिका में बहुमत से कांग्रेस पार्टी का बोर्ड बनाने का आव्हान किया। नगर कांग्रेस अध्यक्ष महावीर लड्ढ़ा ने कहा कि टिकिट एक व्यक्ति को मिलेगा बाकी सभी को मिलकर जिसे भी पार्टी उम्मीदवार बनाये उसे ईमानदारी से जिताने का काम करे। जिससे पार्टी का बोर्ड बन सके। इस अवसर पर पूर्व पालिकाध्यक्ष चेतन पेशवानी, सुमित काल्या, पूर्व उप जिलाप्रमुख गजमल जाट,रतनलाल चोरड़िया, एडवोकेट रतनकुमार जैन, फिरोज खान, मधुसूदन पारीक, सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं महिला कांग्रेस उपस्थित थे। बैठक का संचालन पूर्व पार्षद रामदेव खारोल ने किया।


