स्व. श्री मति भगवती देवी महावर की प्रथम पुण्यतिथि पर आयोजित रक्तदान शिविर मे 355 यूनिट रक्त संग्रहित हुआ।
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव ) स्व. श्री मति भगवती देवी महावर (सैनी ) की प्रथम पुण्यतिथि पर आयोजित विशाल रक्तदान शिविर मे 355 यूनिट रक्त संग्रहित हुआ। बिजयनगर लाँयस व लियो क्लब क्लासिक व राँयल एवं एक्टिव के संयुक्त तत्वावधान मे होटल एन चंद्र पैलेस मे आयोजित रक्तदान शिविर का शुभारम्भ भाजपा ब्यावर जिला अध्यक्ष आशीष सांड ने दीप प्रज्वलित करके किया। रीजन चेयरमैन रीजन 12 लाँयन संजय महावर ने बताया की शिविर शनिवार सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित किया गया व रक्तदान शिविर मे जेएनएल होस्पीटल अजमेर व रामस्नेही चिकित्सालय भीलवाड़ा एवं अरिहंत होस्पीटल भीलवाड़ा की टीम द्वारा संग्रहित किया गया। सभी रक्तदाताओ को प्रशस्ति पत्र प्रदान किये गए। शिविर मे महावर परिवार के कालूराम सैनी, बस्ती राम सैनी, नन्दलाल सैनी, मोहन लाल सैनी, राजेश सैनी, कृष्ण गोपाल सैनी सहित लाँयस व लियो क्लबो के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी एवं सैकड़ो रक्तदाता मौजूद थे।

