दाधीच समाज द्वारा महर्षि दधीचि का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया।

Published On:

Date:

दाधीच समाज द्वारा महर्षि दधीचि का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया।
===
गुलाबपुरा(रामकिशन वैष्णव)स्थानीय दाधीच सेवा समिति के तत्वावधान मे महर्षि दधीचि का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। सार्वजनिक धर्मशाला से शोभायात्रा निकाली गई जो गाजेबाजे के साथ बावडी चौराहे, मेन बाजार, टीकम चौराहा, बडोदा बैक गली, भीलवाड़ा रोड होती हुई वापस सार्वजनिक धर्मशाला पहुंची। कार्यक्रम मे महर्षि दधीचि की पूजा अर्चना कर महाआरती की गई। समिति सचिव राजेंद्र जोशी ने बताया कि इस अवसर पर खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की गई व प्रतिभा छात्र, छात्राओं का व वृद्धजनो का एवं राजकीय सेवा मे चयन होने वाले का सम्मान किया गया। इस दौरान समाज के गणमान्यजन, महिलाये, युवा मौजूद थे।

Leave a Comment

Related News