दो से अधिक बेटियों वाले 35 अभिभावक हुए सम्मानित ✍️ *मोनू सुरेश छीपा।द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141*
सनातन धर्म में बालिका को शक्ति के जीवन्त अवतार और समृद्धि के प्रतीक के रूप में माना
भीलवाड़ा 24 अगस्त
श्री गणेश उत्सव प्रबंध एवं सेवा समिति द्वारा अभिभावक बेटियां सम्मान समारोह में आज उन अभिभावकों के सम्मान में एकत्रित हुए जिन्होंने नारी शक्ति के महत्व को समझा दो या दो से अधिक बेटियां होने पर अभिभावकों का सम्मान किया गया
समिति मीडिया प्रभारी महावीर समदानी ने बताया कि हालात इस अवसर पर अतिथि विकास समदानी, गजानन बजाज, कन्हैयालाल लाठी ने 35 अभिभावको को पगड़ी ,शोल ओड़ाकर मोमेंटो प्रदान किया गया
समिति अध्यक्ष उदयलाल समदानी ने बताया कि बेटियां पराई धन मानी जाती है लेकिन दो घरो को रोशन करती है सनातन धर्म में बालिका को शक्ति के जीवंत अवतार और समृद्धि के प्रतिक के रूप में पूजा जाता है और अध्यात्मिक दर्शन में उनका एक पवित्र और समान स्थान है कार्यक्रम का संचालन पूर्व मुख्य अभियंता अजमेर डिस्कॉम अरुण जागेटीया ने किया इस अवसर पर ओमप्रकाश बुलिया, गणपत जागैटीया छीतरमल लढ्ड़ा, रामनारायण सोमानी, जय किशन मित्तल, शिव डीडवानिया, महावीर समदानी,सुभाष अग्रवाल दयाशंकर शुक्ला

