*भाविप शाखा भोजरास द्वारा साधारण बैठक व* *सेवानिवृत्ति कार्यक्रम* *आयोजित*
✍️ *मोनू एस.छीपा।द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141*
भोजरास शाखा द्वारा आज साधारण बैठक का आयोजन शाखा अध्यक्ष भंवर लाल टेलर की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में गुरु वंदन छात्र अभिनंदन कार्यक्रम और विद्यालय में कराने का सदस्यों द्वारा सुझाव दिया। शाखा अध्यक्ष द्वारा बाल संस्कार शिविर शीघ्र ही आयोजित करने की योजना रखी व भारत को जानो परीक्षा के सफल क्रियान्वयन के लिए सभी सदस्यों का धन्यवाद ज्ञापित किया। शाखा रक्तदान प्रभारी लादूराम जाट द्वारा शीघ्र ही रक्तदान शिविर लगाने की योजना सदस्यों के समक्ष रखी। बैठक में पूर्व प्रांतीय संयोजक, गुलाबपुरा शाखा के वरिष्ठ सदस्य किशोर राजपाल, गुलाबपुरा शाखा पुर्व अध्यक्ष कन्हैयालाल सोनी का मार्गदर्शन मिला। प्रांत द्वारा निर्देशित आगामी कार्यक्रमों के बारे में शाखा सदस्यों को अवगत कराया। साथ ही भोजरास शाखा द्वारा किए गए सेवा व संस्कार के कार्यों की भुरी भुरी प्रशंसा की। शाखा सचिव द्वारा सभी सदस्यों का धन्यवाद ज्ञापित किया। बैठक सआनंद संपन्न हुई।
भोजरास शाखा के वरिष्ठ सदस्य (संस्कार गतिविधि संयोजक), महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय भोजरास के प्रधानाचार्य जगदीश कुम्हार की 32 वर्ष 10 माह की गौरवमयी राजकीय सेवानिवृत्ति के अवसर पर शाखा सदस्यों द्वारा तिलक, ओपरना व सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। कुम्हार साहब द्वारा परिषद की प्रशंसा करते हुए अधिकतर समय परिषद में देने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर शाखा अध्यक्ष भंवरलाल टेलर, किशोर राजपाल, कन्हैयालाल सोनी, शाखा सचिव अमर सिंह राठौड़, शाखा सेवा प्रमुख अशोक अजमेरा, शाखा संपर्क प्रमुख अशोक मानावत, शाखा पर्यावरण संयोजक राजू लाल जाट, शाखा गुरु वंदन छात्र अभिनंदन प्रभारी रतन सिंह गहलोत, रक्तदान प्रभारी लादूराम जाट, भारत को जानो प्रभारी भंवर लाल शर्मा, महावीर सोमरवाल, पूरणमल मानावत, लालचंद गुर्जर, मिश्रीलाल शर्मा, नरेंद्र चौधरी, आदि परिषद सदस्य उपस्थित थे। प्रधानाचार्य द्वारा सभी सदस्यों का धन्यवाद ज्ञापित किया।


