बारावफात ईद मिलादुन्नबी का पर्व हर्षोल्लास से मनाया, मजहबी झांकीया के साथ जुलुस निकाला
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव ) स्थानीय शहर मे मुस्लिम समुदाय द्वारा कस्बे में जुलूस मजहबी झांकिया के साथ निकाला गया।
मुस्लिम भाइयों ने इस्लाम धर्म के पैगम्बर ए इस्लाम हजरत मुहम्मद साहब का यौमे पैदाइश का मुकद्दश दिन ईद मिलादुन्नबी का पर्व बड़े ही हर्षौल्लास के साथ में मनाया गया वही तेलीपाडा जामा मस्जिद से मुस्लिम भाइयों द्वारा उनकी शान में नात शरीफ का तराना गुनगुनाते हुए जुलूस शुरू हुआ जो कस्बे के हुरडा रोड, बावडी चौराहे, भीलवाड़ा रोड, टीकम चौराहा, सब्जी मंडी से होता हुआ वापस तेलीपाडा पहुंच कर समाप्त हुआ। जुलुस का कांग्रेस नगर अध्यक्ष महावीर लढा के निवास के बाहर नगर अध्यक्ष लढा व पूर्व पालिका चेयरमैन चेतन पेशवानी सहित पदाधिकारियों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। जुलुस के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस उपाधीक्षक सतीश मीणा व थानाधिकारी संजय गुर्जर सहित पुलिस जाप्ता तैनात था।


