चारभुजा नाथ के जयकारे के साथ बनेड़ा से कोटड़ी श्याम पदयात्रा रवाना ।

Published On:

Date:

चारभुजा नाथ के जयकारे के साथ बनेड़ा से कोटड़ी श्याम पदयात्रा रवाना ।

बनेड़ा (केके भण्डारी )
हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी चारभुजा पदयात्री संघ बनेड़ा के तत्त्वाधान में पदयात्रियों का जत्था आज सुबह 9.15 बजे बनेड़ा से कोटड़ी के लिए रवाना हुआ । पद यात्रियों ने बताया की जत्थे में ढोल नंगाड़े के साथ श्याम पताका लिए हुए भक्ति में सरोबार होकर पदयात्री रवाना हुए ।
इस पदयात्रा के जत्थे में लगभग 300 से अधिक पदयात्री थे जिनका रास्ते में आने वाले गांवों में जगह जगह स्वागत किया जा रहा हैं और आज शाम को यह पदयात्रा श्री कोटडी चारभुजा नाथ के यहां पहुंच जाएगी और वही रात्रि विश्राम के बाद बुधवार को जलझूलनी एकादशी के उपलक्ष में आयोजित भव्य महोत्सव में शामिल होंगे ।
इसके साथ ही बनेड़ा से अनेक भक्त बुधवार अल सुबह भी पदयात्रा के लिए रवाना होंगे तो कई भक्त निजी साधनों द्वारा भी वहां पहुंचेंगे ।

 

Leave a Comment

Related News