महात्मा गांधी अस्पताल के मुख्य गेट पर ई-वाहन चालक ने व्यक्ति को मारी लात, कुछ देर लगा ट्रैफिक जाम ✍️ *मोनू सुरेश छीपा।द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141*
भीलवाड़ा। शहर के महात्मा गांधी अस्पताल के मुख्य गेट के बाहर शनिवार को उस समय माहौल बन गया, जब एक इलेक्ट्रॉनिक वाहन पीएम (ई-रिक्शा/ई-वाहन) के चालक ने एक मानसिक रूप से परेशान व्यक्ति के साथ कथित तौर पर मारपीट करते हुए उसे लात मार दी।
घटना के बाद मौके पर कुछ समय के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विवाद के कारण अस्पताल के मुख्य गेट के बाहर करीब 5 मिनट तक यातायात प्रभावित रहा और जाम जैसी स्थिति बन गई।
हालांकि, चालक और व्यक्ति के बीच विवाद किस बात को लेकर हुआ, इसका स्पष्ट कारण अभी सामने नहीं आया है। घटना के दौरान वहां मौजूद लोगों ने बीच-बचाव किया, जिसके बाद स्थिति सामान्य हुई।
महात्मा गांधी अस्पताल शहर के प्रमुख चिकित्सा केंद्रों में से एक है और उसके मुख्य गेट पर इस तरह की घटना का वीडियो वायरल


