पालिका निकाय चुनाव के लिए शनिवार को 47 प्रत्याशीयो ने 56 नामांकन दाखिल किए।
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव ) स्थानीय निकाय चुनाव की तारीख जैसे जैसे नजदीक आ रही है शहर मे सरगर्मी तेज होती जा रही है। भाजपा,कांग्रेस एवं निर्दलीय प्रत्याशी अपने अपने वार्ड मे चुनाव लडने के लिए निर्वाचन अधिकारी दिव्यराज सिंह चुंडावत के समक्ष नामांकन दाखिल का सिलसिला जारी है, शनिवार को 47 भाजपा, कांग्रेस एवं निर्दलीय उम्मीदवारों ने 56 नामांकन दाखिल किया गया। नामांकन की आखिरी तारीख 31 अगस्त है, न्यायालय परिसर मे फार्म भरवाने के लिए प्रत्याशीयो की काफी भीड़ देखने को मिली। नामांकन के लिए कोई प्रत्याशी ढोल नगाडे व समर्थक के साथ पहुंचे, तो कोई अपने प्रस्तावको के साथ पहुंचे। स्थानीय नगरपालिका मे 35 वार्डों मे चुनाव हो रहे है, जिनमे 21895 मतदाता है, 11061 पुरुष एवं 10834 महिला वोटर है। निकाय चुनाव को लेकर शहर मे हलचल तेज होती जा रही है।

