नाबालिगों व विद्यार्थियों के नाम वोटर लिस्ट में जोड़ने के आरोप लगाते हुए सौंपा ज्ञापन।
गुलाबपुरा(रामकिशन वैष्णव ) स्थानीय नगर पालिका के वार्ड 7 में नाबालिगो के नाम मतदाता सूची में जोड़ने के आरोप लगाते हुए शनिवार को वार्ड वासियों ने तहसीलदार सत्येंद्र सिंह को जिला कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंप कर शीघ्र कार्रवाई की मांग की। वार्ड वासियों ने जिला कलेक्टर के नाम दिए ज्ञापन में बताया कि वार्ड 7 की मतदाता सूची में बीएलओ से मिलीभगत कर कूटरचित दस्तावेजों से नाबालिगो, विद्यार्थियों के नाम जोड़ दिए गए हैं व साथ ही अन्य वार्ड वासियों के नाम भी वार्ड में जुड़ा दिए है। ज्ञापन के साथ नाबालिग मतदाताओं की स्कूल से प्राप्त जन्मतिथि संबंधी प्रमाण भी तहसीलदार के समक्ष रखे ।

