रामदेवरा जाने वाले यात्रियों के दल का किया स्वागत।
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव ) निकटवर्ती ग्राम बडला से श्री रामदेवरा जाने वाले भक्तों का गुलाबपुरा मे किया गया स्वागत। श्रद्धालु रामलाल रेगर ने बताया कि 2013 से प्रति वर्ष वे भादवा महीने में निःशुल्क भक्तों को रामदेवरा दर्शन के लिए ले जाते है। 14 वीं यात्रा रविवार को बडला से सुबह शुरू हुई। सभी रामदेवरा भक्तों का रूपाहेली रोड गुलाबपुरा रेलवे स्टेशन पर स्वागत सम्मान किया गया। इस अवसर पर समाज सेविका मोहनी देवी प्रजापत, मुकेश कुमार शर्मा, नवनीत जांगिड, सत्यनारायण प्रजापत, शिवराज सिंह, रामलाल रेगर, साजन, जीवन गुर्जर, पप्पू गुर्जर, मुकेश गुर्जर, नारायण रेगर, धन सिंह सहित कई भक्त मौजूद थे ।



