माहेश्वरी समाज द्वारा किया पद्म श्री पुरस्कृत नुवाल का सम्मान।
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव ) स्थानीय माहेश्वरी समाज संस्थान माहेश्वरी व युवा संस्थान माहेश्वरी एवं महिला मंडल द्वारा पद्मश्री से पुरस्कृत सत्यनारायण नुवाल का श्री महेश विद्यालय गुलाबपुरा में भव्य स्वागत सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
समाज की महिलाओं ने सरस्वती वंदना व नृत्य के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सत्यनारायण नुवाल, ने अपने उद्बोधन में देश को प्रथम रखते हुए युवाओं को और मौजूद समाज को संदेश देते हुए बताया कि व्यापार में व्यवहार और नैतिकता में नैतिकता को प्रथम रखना चाहिए वह दृढ़ निश्चय के साथ अपने लक्ष्य की प्राप्ति करनी चाहिए एवं कहा कि मनुष्य के रूप में जो भी यहां धरती पर आया है सुख-दुख के फिर से कोई बच नहीं पाया है सफल हमेशा वही होता है जो नैतिकता को ना छोड़े समाज के प्रति और देश के प्रति हम क्या कर सकते हैं उसे पर प्रत्येक भारत के नागरिक को विचार करना चाहिए हमारे देश में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है लेकिन फिर भी हम छोटे-छोटे देशों से टेक्नोलॉजी में बहुत पीछे हैं चाहे बिजनेसमैन हो चाहे मीडिया ब्यूरो कराटे पॉलिटिशियन सबको इस दिशा में सोचना चाहिए क्योंकि हम अब भी बाहरी देशों पर निर्भर है।
कार्यक्रम में दिनेश नौलखा, केदार तोषनीवाल,नंदलाल तोषनीवाल, जयदेव देवपुरा, पुष्पा जाजू, सहित समाज के महिला एवं पुरुष मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान द सेवन वंडर पुस्तक का विमोचन भी अतिथियों द्वारा किया गया।



