क्षेत्र मे शीतला सप्तमी का त्यौहार धूमधाम से मनाया, महिलाओ ने शीतला माता को बांसोड़ा का लगाया भोग की पूजा अर्चना ।
====
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव ) स्थानीय क्षेत्र मे शीतला सप्तमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस दिन महिलाओ ने सुबह जल्दी शीतला माता मंदिर में पहुंचकर माँ की पूजा अर्चना की तथा ठंडे पकवानो का भोग लगाकर अपने परिवार की सुख समृद्धि की कामनाये की माता की कहानियाँ सुनी । क्षेत्र के श्री संकटमोचन बालाजी चौक, सिंधी कोलोनी, चिंता हरण बालाजी मंदिर, जनकपुरी पंचमुखी हनुमान मंदिर, जूना गुलाबपुरा, गुलाब बाबा की धूणी सहित विभिन्न स्थानों पर स्थित शीतला माता के मंदिर पर महिलाओ ने शीतला सप्तमी का पर्व श्रद्धा और परंपरागत रुप से मनाया गया । इस अवसर पर युवाओं ने जमकर विभिन्न रंगों, गुलाल से होली खेली व डीजे की धुन पर होली के गानों पर नाचे डांस किया। शाम को रामा श्यामा का दौर शुरू हुआ जिसमे एक दुसरे के घर जाकर शुभकामनायें दी।
क्षेत्र मे शीतला सप्तमी का त्यौहार धूमधाम से मनाया, महिलाओ ने शीतला माता को बांसोड़ा का लगाया भोग की पूजा अर्चना ।
Leave a comment
Leave a comment


