पूज्य सिंधी पंचायत सेवा समिति के तत्वावधान मे चेटीचंड पर निकली विशाल वाहन रैली।
====
गुलाबपुरा(रामकिशन वैष्णव ) स्थानीय पूज्य सिंधी पंचायत सेवा समिति के तत्वावधान में महिला मंडल एवं सिंधी नवयुवक मंडल द्वारा विशाल वाहन रैली निकाली गई। रैली का शुभारंभ पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष चेतन पेशवानी ने किया । नगर पालिका से होते हुए रैली शहर के प्रमुख मार्गो पर आयो लाल झूलेलाल के उदघोष के साथ उत्साहपूर्वक निकाली गई ।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में सिंधी समाज की महिला पुरुष व बच्चे परंपरागत वेशभूषा के साथ सम्मिलित हुए सिंधियत से भरे गानों पर उत्साह से नाचते हुए वाहन रैली का समापन झूलेलाल मंदिर पर महा आरती के साथ किया गया। इस अवसर पर पूज्य सिंधी पंचायत अध्यक्ष जीवतराम मैठानी ,लीलाराम चांदवानी, घनश्याम जेठवानी, किशोर राजपाल, दिनेश छतवानी, सुनील मैठानी,गुलशन हेमनानी, गोविंद चांदवानी, सुगन चंद जैसवानी ,ठाकुरदास छतवानी ,चेतन भुरानी और वरिष्ठ समाज जन ,मातृ शक्ति और बच्चे बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सायं शोभायात्रा झूलेलाल मंदिर से प्रारंभ होकर मुख्य मार्ग पर होते हुए नगरपालिका स्थित झूलेलाल घाट तक जाएगी जहां सांस्कृतिक आयोजन व सामूहिक भोज कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
पूज्य सिंधी पंचायत सेवा समिति के तत्वावधान मे चेटीचंड पर निकली विशाल वाहन रैली।
Leave a comment
Leave a comment


