भीलवाड़ा: राजस्थान जन मंच की जिला कार्यकारिणी घोषित, कैलाश सोनी ने इन चेहरों को सौंपी जिम्मेदारी।
✍️ *मोनू सुरेश छीपा।द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141*
भीलवाड़ा | शहर के प्रसिद्ध संकट मोचन हनुमान मंदिर में राजस्थान जन मंच की जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। महामंडलेश्वर बाबू गिरी महाराज के पावन सानिध्य में आयोजित इस कार्यक्रम में मंच के अध्यक्ष कैलाश सोनी ने जिले की नई टीम की आधिकारिक घोषणा की।
धार्मिक सानिध्य और संगठनात्मक विस्तार
मंच के अध्यक्ष कैलाश सोनी ने बताया कि संगठन को मजबूती प्रदान करने और सामाजिक कार्यों को गति देने के लिए अनुभवी और ऊर्जावान कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है। कार्यकारिणी की घोषणा से पूर्व महामंडलेश्वर बाबू गिरी महाराज का आशीर्वाद लिया गया, जिसके बाद पदाधिकारियों के नामों का ऐलान हुआ।
किसे मिला कौन सा पद? (पूरी सूची)
राजस्थान जन मंच की नई जिला कार्यकारिणी में निम्नलिखित पदाधिकारियों को नियुक्त किया गया है:
- जिला उपाध्यक्ष: शिव प्रकाश चन्नाल, जयनारायण जोशी, रामचंद्र मूंदड़ा एवं जगदीश सेन।
- जिला मंत्री: रोहित भरावा, सौरभ काबरा, भानु सालवी एवं देवेंद्र सिंह नाथावत।
- जिला सोशल मीडिया प्रभारी: कमलेश भारती।
- जिला संपर्क प्रमुख: सुभाष गोयल।
संगठन का लक्ष्य
नियुक्ति के दौरान अध्यक्ष सोनी ने विश्वास जताया कि नई कार्यकारिणी भीलवाड़ा जिले में जन सेवा और सामाजिक सरोकारों के कार्यों को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को महाराज श्री और उपस्थित सदस्यों ने बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।


