दड़ा महोत्सव के उपलक्ष पर विशाल भजन संध्या का आयोजन 13 जनवरी को।

By admin

Published On:

Date:

दड़ा महोत्सव के उपलक्ष पर विशाल भजन संध्या का आयोजन 13 जनवरी को।
राजेश शर्मा धनोप।
भीलवाड़ा जिले के धनोप गांव में हर वर्ष 14 जनवरी मकर सक्रांति पर दड़ा खेल खेला जाता है जो दड़ा महोत्सव से जाना जाता है। हर वर्ष दड़ा महोत्सव के उपलक्ष पर पूर्व रात्रि 13 जनवरी को कवि सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है उसी अनुसार इस बार दड़ा महोत्सव के उपलक्ष पर प्रथम विशाल भजन संध्या का आयोजन पूर्व रात्रि माघ बुद्धि 6 शुक्रवार 13 जनवरी 2023 को शाम 7:15 बजे से श्री बालाजी व श्री धनोप माताजी के नाम प्रथम विशाल भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। जिसमें संगीतकार नरेश प्रजापत अपने भजनों की प्रस्तुति से 13 जनवरी की शाम को श्री बालाजी व धनोप माताजी के नाम करेंगे। साउंड सिस्टम नरेश प्रजापत एंड पार्टी क्रुज कवारिया राजसमंद से होगा। इस भजन संध्या का आयोजन समस्त ग्रामवासी धनोप द्वारा किया जाएगा।

Related News