*त्रिपुरा में 16 फरवरी, नगालैंड और मेघालय में 27 फरवरी को विधानसभा चुनाव* ✍️ *मोनू सुरेश छीपा* *द वॉइस आफ राजस्थान*

Published On:

Date:

*त्रिपुरा में 16 फरवरी, नगालैंड और मेघालय में 27 फरवरी को विधानसभा चुनाव*

नईदिल्ली : चुनाव आयोग पूर्वोत्तर के 3 राज्यों, त्रिपुरा, मेघालय और नगालैंड में विधानसभा चुनावों का ऐलान कर दिया है। त्रिपुरा में 16 फरवरी को विधानसभा चुनाव होंगे। इसके अलावा मेघालय और नगालैंड में 27 फरवरी को विधानसभा चुनाव होंगे। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि 3 राज्यों – नगालैंड, मेघालय और त्रिपुरा की विधानसभाओं का कार्यकाल क्रमशः 12 मार्च, 15 मार्च और 22 मार्च 2023 को समाप्त होने वाला है।

*त्रिपुरा विधानसभा:*
कुल सीट 60, अभी भाजपा सरकार

*नगालैंड विधानसभा:*
कुल सीट 60, अभी भाजपा की गठबंधन सरकार

*मेघालय विधानसभा:*
कुल सीट 60, अभी भाजपा की गठबंधन सरकार

साल 2023 को विधानसभा चुनाव का साल बताया जा रहा है। त्रिपुरा, मेघालय और नगालैंड के अलावा इसी साल मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान के विधानसभा चुनाव भी होने हैं।

*त्रिपुरा, मेघालय और नगालैंड भाजपा के लिए अहम*

त्रिपुरा में जहां भाजपा की सरकार है, वहीं मेघालय और नगालैंड में भाजपा गठबंधन में सरकार चल रही है। कुल मिलाकर ये चुनाव भाजपा के लिए साख का सवाल है।

भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ ही भाजपा का शीर्ष नेतृत्व इस बात का संकेत दे चुका था कि पूर्वोत्तर में कभी भी चुनाव की तारीखों का ऐलान किया जा सकता है।

Related News