भाजपा ग्रामीण मंडल द्वारा नव मतदाता अभियान की शुरुआत!
======
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव) देवनारायण भगवान मन्दिर प्रांगण इंद्रा का खेड़ा में भाजपा ग्रामीण मंडल द्वारा नव मतदाता अभियान का शुभारंभ मंडल अध्यक्ष सावर लाल गुर्जर के नेतृत्व में और मंडल सयोजक शशि कांत शर्मा एवं सह संयोजक दीपक कुमार माली के मार्गदर्शन में किया गया।जिसमें 20 नए मतदाता को जोड़ा नव मतदाता को राष्ट्रहित के लिए प्रेरित करते हुए आरंभ किया गया।
जिसमें मंडल अध्यक्ष ने सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया गया! मंडल महामंत्री अशोक अजमेरा ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया! इस दौरान ओबीसी मोर्चा महामंत्री भागचंद गुंजल ,रतन पुजारी, सोजी, मेवा राम, दिनेश, रामचंद्र, भोपाल, धीरज, कैलाश खाती, सत्यनारायण, माधव राम, राजवीर, ओमप्रकाश बैरवा, छोटू,देवकिशन, परमेश्वर आदि मत दाता मौजूद थे।