मतदान लोकतंत्र का केंद्र बिंदु -चंद्रशेखर विद्यार्थियों को नव मतदाता अभियान के तहत भाजपा से जोड़ा ✍️ *मोनू सुरेश छीपा* *द वॉइस आफ राजस्थान*

Published On:

Date:

मतदान लोकतंत्र का केंद्र बिंदु -चंद्रशेखर

विद्यार्थियों को नव मतदाता अभियान के तहत भाजपा से जोड़ा

✍️ *मोनू सुरेश छीपा*

*द वॉइस आफ राजस्थान*

भीलवाड़ा 9 फरवरी
भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रदेश स्तर पर चलाए जा रहे नव मतदाता अभियान के अंतर्गत द्वितीय चरण में भाजपा जिलाध्यक्ष लादू लाल तेली की अध्यक्षता में एवं भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर के मुख्य अतिथि में जूनियर कॉलेज एल टू सी में नव मतदाता अभियान का आगाज हुआ नव मतदाता अभियान के तहत कार्यकर्ताओं द्वारा शिक्षण संस्थानों, विश्वविद्यालय महाविद्यालय ,छात्रावास एवं कोचिंग संस्थानों के 18 वर्ष के पूर्ण हो चुके सैकड़ों विद्यार्थियों को इस अभियान से सीधा जोड़ा जा रहा है प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दामोदर अग्रवाल एवं टू सी के प्रदीप लाटी मंचासीन रहे
इस अवसर पर मुख्य वक्ता चंद्रशेखर ने बताया कि मतदान लोकतंत्र का केंद्र बिंदु होता है लोकतंत्र को मजबूत करने में एक परिष्कृत मतदाता महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है जिलाध्यक्ष तेली ने बताया कि नव मतदाताओं की जागरूकता राष्ट्रहित में आवश्यक है एक जिम्मेदार राजनीतिक दल होने के नाते नवमतदाताओं को जागरूक करना हमारी राजनीतिक व सामाजिक जिम्मेदारी है

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी महावीर समदानी ने बताया कि नव मतदाता अभियान के जिला संयोजक भरत सिंह राठौड़ के अनुसार अपने मत के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में भूमिका निभाई इस ध्येय के साथ भारतीय जनता पार्टी के नव मतदाता अभियान के माध्यम से प्रत्येक बूथ पर सौ नव मतदाता को जोड़ेंगे इस प्रोग्राम में जिला महामंत्री बाबूलाल टॉक ,नंदलाल गुर्जर ललित अग्रवाल, राधेश्याम सोमानी शोभिका जागेटिया, धर्मवीर सिंह,ललित पोरवाल,दिनेश सुथार, गिलू सिंह राणावत, उमाशंकर पारीक सहित कई भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी मौजूद रहे
प्रदेश स्तरीय चलाए जा रहे हैं कमल पट्टीका अभियान के तहत प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्र शेखर, भाजपा जिलाध्यक्ष लादू लाल तेली ने पूर्व भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शांतिलाल गुर्जर के निवास पर कमल पट्टिका का अनावरण किया

Related News