*कमल पट्टीका भाजपा का पहचान प्रतीक है:-* तेली ✍️ *मोनू सुरेश छीपा* *द वॉइस आफ राजस्थान*

Published On:

Date:

*कमल पट्टीका भाजपा का पहचान प्रतीक है:-* तेली

✍️ *मोनू सुरेश छीपा*

*द वॉइस आफ राजस्थान*

भीलवाड़ा 28 फरवरी
प्रदेश व्यापी कमल पट्टीका अभियान के अंतर्गत भाजपा जिला अध्यक्ष एडवोकेट लादू लाल तेली के मुख्य आतिथ्य भाजपा के वरिष्ठ नेता जमना लाल डीडवानिया, कन्हैया लाल जाट के विशिष्ट आतिथ्य व ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष राजेश सेन के नेतृत्व में जिला महामंत्री बाबूलाल टाक, वेद प्रकाश खटीक की उपस्थिति में ओबीसी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष कल्याण आचार्य के निवास कोटडी श्याम पर कमल पट्टिका का अनावरण कार्यक्रम संपन्न हुआ! इस मौके पर श्री तेली ने कहा पार्टी के प्रत्येक जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं को अपने निवास पर कमल पट्टी का अवश्य लगवानी चाहिए! यह भाजपाई का पहचान प्रतीक हैं!*


भाजपा जिला मीडिया प्रभारी महावीर समदानी ने बताया कि कार्यक्रम में ओबीसी मोर्चा के जिला महामंत्री कैलाश सुवालका मोर्चा जिला मंत्री रवि पूरी जिला कोषाध्यक्ष ललित अग्रवाल जिला सोशल मीडिया सहसंयोजक दिनेश सुथार कोटडी मंडल अध्यक्ष प्रह्लाद सेन पारोली मंडल अध्यक्ष अशोक शर्मा गणेश मंडल अध्यक्ष घनश्याम सिंधीवाल नवमतदाता अभियान के जिला संयोजक भरत सिंह राठौड़ देवी लाल सरपंच बोहेड़ा व पारोली मंडल महामंत्री शिवराज जाट सरपंच व मंडल महामंत्री बनवारी शर्मा पंचायत समिति सदस्य के साथ ही भाजपा कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित थे!*

Related News