गंगापुर के खाखला गांव में मारुति वैन लगी भीषण आग गंगापुर

Published On:

Date:

गंगापुर के खाखला गांव में मारुति वैन लगी भीषण आग गंगापुर – (रिपोर्टर दिनेश लक्षकार) खांखला गांव में रविवार सुबह एक वेन में आग लगने से वहां अफरातफरी मच गई। जानकारी के अनुसार खांखला गांव में रविवार सुबह करीब 10 बजे बंशीलाल पुत्र रतनलाल वसीटा की वेन में सर्विस के दौरान आग लग गई, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई वेन में आग देख लोगों ने मौके पर आग बुझाने की कोशिश की,किंतु आग ने विकराल रूप ले लिया। वेन में आग की सूचना पर नगर पालिका गंगापुर के दमकल कर्मी शंकर लाल माली सहित अन्य ने मौके पर पहुंच एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, किंतु जब तक वेन पूरी तरह जल गई।

Related News